लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर: जंगल में बालक के कपड़े उतार कर कुकर्म का प्रयास, शोर मचाने पर हत्या, आरोपी अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की कोतवाली पुलिस ने एक 13 वर्षीय बालक की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है और यह…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की कोतवाली पुलिस ने एक 13 वर्षीय बालक की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है और यह खुलासा किया है कि कुकर्म के प्रयास में उसने बालक की हत्या की. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि तीन अगस्त की रात करीब 10 बजे कोतवाली बिजनौर के दारानगर में मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा 13 वर्षीय एक बालक अचानक लापता हो गया. उन्होंने बताया कि अगले दिन दारानगर में कश्यप मोहल्ले के पीछे वन विभाग के जंगल में उसका शव पड़ा मिला.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने तहकीकात के आधार पर सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे चांदपुर चुंगी बिजनौर से दारानगर के रहने वाले फुरकान (25) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बालक के साथ काफी समय से कुकर्म करने का प्रयास कर रहा था, तीन अगस्त की रात फुरकान बालक को फुसलाकर जंगल मे ले गया और उसके कपड़े उतार कर कुकर्म की कोशिश कर रहा था तो उसने शोर मचाया और भागने लगा.

एसपी ने बताया कि बदनामी के डर से फुरकान ने गला दबाकर बालक की हत्या कर दी. सिंह ने बताया कि फुरकान नशेड़ी है.

बिजनौर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एनकाउंटर के बाद 2 बदमाशों को किया अरेस्ट, सिपाही भी घायल