लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: 5 साल तक तक लिव-इन में रहने के बाद लड़के ने युवती से शादी से किया इनकार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भरोसे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक हिंदू युवक ने मुस्लिम युवती…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भरोसे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक हिंदू युवक ने मुस्लिम युवती के साथ पहले दोस्ती की, फिर दोनों में प्रेम संबंध हो गया और लगभग 5 साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध बना रहा. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई. इस बीच युवती ने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया. यह सोचकर कि युवक के साथ वह सात फेरे लेकर जिंदगी भर तक सनातन धर्म को अपनाकर हिंदू धर्म में रहेगी, लेकिन ऐन वक्त पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया.