UPTak Baithak Logo

बरेली: हनी ट्रैप में फंसे कई पुलिसकर्मी-राजनेता, महिला ऐसे बनाती थी शिकार, मगर यूं फंसी

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हनी ट्रैप का मामला खूब चर्चा में है. अपने हुस्न के जाल में पुलिस कर्मी, व्यापारियों, नेताओं,…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हनी ट्रैप का मामला खूब चर्चा में है. अपने हुस्न के जाल में पुलिस कर्मी, व्यापारियों, नेताओं, समाज सेवकों को फंसाने वाली महिला पर मुकदमा लिखा जा चुका है. कुछ दिनों पहले अश्लील वीडियो कॉलिंग के नाम पर पीलीभीत के दारोगा की शिकायत कराने वाली महिला के खिलाफ बरेली के थाने में मुकदमा पंजीकृत हो चुका है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अब तक इसी तरीके से अश्लील वीडियो कॉलिंग करके कई नेताओं, पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर चुकी है. मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पर जांच शुरू हो चुकी है.