लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: ‘पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या’, प्रेमी को फंसाने के लिए पुलिस को किया गुमराह?

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक शख्स ने अवैध संबंध होने के शक में अपनी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक शख्स ने अवैध संबंध होने के शक में अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका के पति ने महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. वहीं, जब पुलिस महिला के प्रेमी की तलाश में पहुंची तो पता चला कि उसने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने मृतका के पति को भी हिरासत में ले लिया है.

क्या है मामला?

आपको बता दें कि यह मामला शहर कोतवाली के कनवारा गांव का है. आरोप है कि यहां 32 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने अवैध संबंध के चलते गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी पति ने उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. मगर महिला के प्रेमी ने जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. सूचना मिलते ही SP सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे.

एसपी अभिनन्दन ने बताया, “शुरुआती जांच में पता चला है कि अवैध संबंधों में महिला के पति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या की है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी बिंदुओं का खुलासा हो जाएगा.”

पुलिस ने क्या बताया?

डीएसपी सिटी राकेश सिंह ने बताया, “थाना कोतवाली नगर के ग्राम कनवारा के मजरा गगरा में एक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर SP साहब और हम सभी मौके पर पहुंचे. जांच के बाद बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. जांच में यह सामने आया कि हजरत नाम के युवक का मृतका के साथ प्रेम प्रसंग लंबे अर्से से चल रहा था. मृतका के पति ने नामजद तहरीर देकर हजरत के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया. मगर सूचना मिली कि उक्त नामजद आरोपी लाश पेड़ से लटकी मिली. दोनो ही प्रकरणों की गंभीरता और गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है.”

बांदा: बेटे की हत्या मामले में 18 साल जेल की सजा काटकर लौटे पिता ने की ‘आत्महत्या’, जानें