UPTak Baithak Logo

बहराइच में वसूला जा रहा ‘गुंडा टैक्स’? चंदा न देने पर व्यापारी को चाकू मारकर किया गया घायल

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां आगामी दिनों में शुरू हो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां आगामी दिनों में शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के लिए मनमाफिक चंदा नहीं देने पर दुर्गा पूजा कमेटी से जुड़े एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक व्यापारी पुत्र को चाकू मार कर घायल कर दिया. आनन-फानन में व्यापारी ने अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी. पीड़ित की सूचना पर नगर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़ित व्यापारी ने प्रशासन से ‘धर्म के नाम पर गुंडा टैक्स’ के रूप में चंदे की वसूली करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है.