लेटेस्ट न्यूज़

बदायूं डबल मर्डर करने वाला साजिद एनकाउंटर में मारा गया पर इन सवालों के जवाब मिलने बाकी

बदायूं में दो नाबालिग भाइयों की मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी गई. इस वारदात का मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. इस हत्यकांड में बहुत से सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Padesh News : बदायूं में दो नाबालिग भाइयों की मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी गई. इस वारदात का मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. जबकि दूसरा आरोपी जावेद फरार है. बता दें कि साजिद और जावेद सगे भाई हैं. बता दें कि बदायूं में विनोद के घर के सामने ही साजिद की नाई की दुकान है. बीते मंगलवार को शाम सात बजे अपने भाई जावेद के साथ साजिद, विनोद के घर पहुंचा और इस हत्याकांड को अंजाम दिया. अपने दो बेटों की हत्या के मामले में विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं इस हत्याकांड में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं जिनके जवाब मिलने बाकी हैं.