'18 महीनों से था अफेयर...फिर रिश्ते में आई खटास', चंदन और पूनम के बारे में अब ये नई बात पता चली
Amethi Crime News: अमेठी जिले में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने नोएडा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT

Amethi Crime News: अमेठी जिले में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने नोएडा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हांलाकि, जब पुलिस चंदन को पिस्तौल बरामदगी के लिए ले गई थी तब उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मी का असलहा छीन भागने की कोशिश की. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर झोंका और गोली चंदन के पैर में जा लगी. इस बीच पुलिस ने चंदन और शिक्षक सुनील की पत्नी पूनम के बारे में बड़ी जानकारी दी है.