लेटेस्ट न्यूज़

मैट्रिमोनियल साइट पर पति तलाशने आई थी आगरा की युवती, मिल गया ब्लैकमेलर करने लगा अश्लीलता

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में जीवन साथी की तलाश में युवती ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई. युवती को दूल्हा तो मिला नहीं बल्कि…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में जीवन साथी की तलाश में युवती ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई. युवती को दूल्हा तो मिला नहीं बल्कि एक मनचला युवती के पीछे पड़ गया. आरोप है कि मनचले ने युवती प्रोफाइल तस्वीर से उसकी अश्लील फोटो बना ली. साथ ही आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी भी दी. वहीं, अब दहशत में आई युवती ने पुलिस आयुक्त से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है. युवती की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

विस्तार से जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि युवती थाना सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है. साल 2020 में युवती ने विवाह के लिए एक नामधारी मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था. जनवरी 2020 में सौरभ प्रसाद नाम के युवक ने युवती से संपर्क किया. उसने खुद को भोपाल का रहने वाला बताया. युवती के अनुसार, सौरभ ने बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. कुछ दिन बाद सौरभ ने युवती से बातचीत बंद कर दी. युवती ने सौरभ का प्रोफाइल डिलीट कर दिया.

सौरभ ने रखा शादी का प्रस्ताव

पीड़िता के अनुसार, साल 2021 में सौरभ ने फिर से युवती से जुड़ने का प्रयास किया. सौरभ फिर से युवती को फोन करने लगा और शादी का प्रस्ताव रखा. शादी की बात पर युवती सौरभ से बातचीत करने लगी. आरोप है कि बातचीत के दौरान ही सौरभ ने प्रोफाइल से बनाए गए अश्लील फोटो युवती के मोबाइल पर भेजे. मोबाइल पर अश्लील बातें भी करने लगा. आरोप यह भी है कि फोटो के जरिए बदनाम करने की धमकी देकर सौरभ ने युवती को नोएडा बुलाया. हालातों से युवती परेशान हो गई और मानसिक तनाव में आ गई. वहीं अब पुलिस ने युवती की तहरीर पर मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.