लेटेस्ट न्यूज़

हाइवे किनारे कोल्ड ड्रिंक में नमक डाल रहा था पति तभी कर दी गई हत्या, पत्नी हाथ जोड़कर करती रही ये मांग

फर्रुखाबाद में वाराणसी से दर्शन कर लौट रहे 32 वर्षीय अरुण हुड्डा की नेशनल हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्नी और बच्चे के सामने बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Farrukhabad Murder News
Farrukhabad Murder News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रविवार रात नेशनल हाईवे पर एक सनसनीखेज वारदात घटी. वाराणसी से दर्शन कर पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट रहे एक युवक की बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उस समय हुई, जब युवक हाईवे किनारे एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी खरीदने के लिए रुका था. बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दो गोलियां लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.