UPTak Baithak Logo

जौनपुर में सपा की पूर्व विधायक मधुबाला के घर में घुस उड़ा ले गए कैश और करोड़ों के गहने

Jaunpur News: जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भदोही की पूर्व सपा विधायक मधुबाला पासी के आवास से रविवार की बीती रात करीब 1.75 करोड़ के जेवरात और 35 लाख रुपये की चोरी हो गई.

ADVERTISEMENT

Jaunpur News
Jaunpur News
social share
Google CTA

Jaunpur News: जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भदोही की पूर्व सपा विधायक मधुबाला पासी के आवास से रविवार की बीती रात करीब 1.75 करोड़ के जेवरात और 35 लाख रुपये की चोरी हो गई. चोर किचन की खिड़की को तोड़कर घर के अंदर घुसे थे. इसके बाद तिजोरी और लोहे की अलवक्त मारी में रखे जेवरात और कैश पर हाथ साफ कर दिया. जिस वक्त चोरी हुई उस समय पूर्व विधायक मधुबाला पासी दिल्ली में थीं.