लेटेस्ट न्यूज़

सीतापुर: ‘पत्नी नशे की आदी थी, कई दिन गायब रहती थी’, पति ने दोस्त संग मिल टुकड़े कर दिए

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में महिला की जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासे का दावा किया है. बीती 9 नवंबर की रात…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में महिला की जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासे का दावा किया है. बीती 9 नवंबर की रात में रामपुर कलां थाना क्षेत्र में महिला की कई टुकड़ों में लाश बरामद हुई थी. महिला का सिर उसके शव से अलग था, जिसे घटना के करीब 18 घंटे बाद घटनास्थल से काफी दूर बरामद किया गया था.

पुलिस की कई टीमें आसपास के जनपदों में महिला का स्क्रेच जारी कर उसकी तलाश में लगी थीं. सीतापुर पुलिस ने इस मामलें में बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल महिला के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने महिला के पति की निशानदेही पर मृतका के पैर की हड्डी, उसकी साड़ी में खून लगा टुकड़ा सहित आला कत्ल बरामद किया है.

आपको बता दें कि बीती 9 नवंबर की रात में रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गुलहरियां गांव में बोरे में बंद शव कई टुकड़ों में मिला था. महिला का सर पुलिस ने 18 घंटे के बाद पास के ही गांव से बरामद किया था. एसपी ने इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस की कई टीमें लगाई थीं. पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि मृतका पास के ही गांव लौना की रहनी वाली ज्योत्स्ना है.

सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने कड़ी दर कड़ी खोलना शुरू कर दिया तो पता चला कि महिला का पति पंकज और उसके दोस्त इस हत्या शामिल थे.

पुलिस ने पति पंकज से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया मेरी पत्नी नशे की आदी थी और नशा करने के बाद वो कई दिनों के लिए घर से गायब हो जाती थी. इसके अलावा नशे में उसने गांव के कई लोगों से संबंध भी बनाए थे. इसी कारण आरोपी पंकज और उसके दो दोस्तों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. तीनों आरोपियों ने महिला की पहले हत्या कर दी. उसके बाद पहचान छुपाने के लिए उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए.

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान छुपाने के लिए उसके सिर को पहले धड़ से अलग किया गया. उसके बाद ईंट-पत्थर से शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया. यही नहीं उसका सिर उसके धड़ से काफी दूर छुपा दिया गया, ताकि उसके शव की पहचान न हो सके. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज मौर्य और उसके साथी दुर्जन पासी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है. पुलिस के मुताबिक उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

सीतापुर के बाद अब बनारस में पलटा ई-रिक्शा, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल