लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: जहां युवती को निर्वस्त्र किया गया वहीं महिला से बदसलूकी का भी वीडियो हुआ वायरल

हमीरपुर जिले के सिटी फॉरेस्ट पार्क में लड़की से दरिंदगी के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है. बदसलूकी के इस वायरल वीडियो में दिखाई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

हमीरपुर जिले के सिटी फॉरेस्ट पार्क में लड़की से दरिंदगी के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है. बदसलूकी के इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने पति के साथ सिटी फॉरेस्ट एरिया में बैठी हुई है. इतने में तीन युवक वहां पहुंचते हैं और उन्हें घेर लेते हैं. उनसे सवाल करने लगते कि यहां क्यों हैं और वे कौन हैं? महिला की साड़ी पकड़कर खींचते हैं और बदतमीजी करते हैं. इधर महिला ने कहा कि हम पति-पत्नी हैं तो वे बदसलूकी करते हुए उनसे उलझने का प्रयास करने लगते हैं. युवक उनका वीडियो बनाकर धमकी देने लगता है.