लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिल करा दिया मर्डर, ऐसे खुला राज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा में दोस्त ने ही लव अफेयर के चलते अपने दोस्त का कत्ल कर दिया. पुलिस ने 4 महीने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा में दोस्त ने ही लव अफेयर के चलते अपने दोस्त का कत्ल कर दिया. पुलिस ने 4 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी से आरोपी का कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक को मामले की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को मारा पीटा और उससे नाराज रहता था. जिस कारण दोनों यानी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया और प्रेमी ने एक दिन शराब पिलाकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से शुक्रवार को आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.