लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: गुपचुप तरीके से चल रही थी अवैध असलहा फैक्टरी, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा जखीरा, 3 अरेस्ट

Banda News: यूपी के बांदा में पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने असलहा फैक्टरी के सरगना सहित 3 शातिर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Banda News: यूपी के बांदा में पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने असलहा फैक्टरी के सरगना सहित 3 शातिर तस्कर अरेस्ट किए हैं. मौके से उनके कब्जे से बने, अधबने असलहे और बड़ी संख्या में हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक बिसंडा थाना इलाके के हस्तम गांव में खेत में बने ट्यूबवेल में काफी समय असलहा फैक्टरी चल रही थी. पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी असलहे बनाकर UP के कई जिलों में बेचने का काम भी करते थे. वहीं, ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने तस्करों द्वारा अवैध तरीके कमाई गई संपत्ति को जब्त करने के निर्देश दिए हैं.