लेटेस्ट न्यूज़

क्या निरहुआ के घर पर चढे़ंगे शिवसैनिक? महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम करने लगे भोजपुरी स्टार का अड्रेस देने की बात

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर राजनीति गर्म हो चुकी है. इसे लेकर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का भी रिएक्शन सामने आया था. इसे लेकर महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने निरहुआ को चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

Nirahua and Yogesh kadam
Nirahua and Yogesh kadam
social share
google news

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर राजनीति गर्म हो चुकी है. अब इस विवाद की तपिश भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के दरवाजे तक भी पहुंचती दिख रही है. असल में महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री और शिवसेना नेता योगेश कदम ने निरहुआ को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे भोजपुरिया समाज और अपने चहेते अभिनेता को चाहने वालों में खलबली मच गई है. महाराष्ट्र में रहने वालों को मराठी बोलने की अनिवार्यता बताते-बताते कदम असल में कई कदम आगे निकल गए और यहां तक कह दिया किया हमारे शिवसैनिकों के पास उनका अड्रेस नहीं होगा. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या महाराष्ट्र के मंत्री कदम ने इस विवाद में निरहुआ को एक तरह से धमकी दी है?