'थोड़े मूडी हैं पवन सिंह...' भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु ने खोले राज, बोलीं- मेरे लिए हमेशा अच्छे रहे हैं, बस ये चीजें सुधार लें तो...
भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु ने अभिनेता और सिंगर पवन सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने पवन सिंह के स्वभाव को लेकर कहा कि वह थोड़े मूडी हैं, लेकिन उनके लिए हमेशा अच्छे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Trishakar Madhu On Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु ने अभिनेता और सिंगर पवन सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने पवन सिंह के स्वभाव को लेकर कहा कि वह थोड़े मूडी हैं, लेकिन उनके लिए हमेशा अच्छे रहे हैं. तृषाकर ने यह भी बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें पहला ब्रेक पवन सिंह ने ही दिया था. जब इंडस्ट्री में कोई उनका साथ नहीं दे रहा था, तब पवन सिंह ने उनकी मदद की थी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें पवन सिंह सुधार लें तो उनसे बेहतर इंसान शायद ही कोई हो.
पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दिया पहला ब्रेक
इंटरव्यू के दौरान जब तृषाकर मधु से पवन सिंह के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान को देखने का नजरिया सबका अलग-अलग होता है. उनके मुताबिक एक व्यक्ति किसी के लिए अच्छा हो सकता है तो दूसरे के लिए बुरा भी हो सकता है. तृषाकर ने कहा कि पवन सिंह उनके लिए हमेशा अच्छे रहे हैं और आगे भी रहेंगे. एक्ट्रेस ने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें पहला ब्रेक पवन सिंह ने ही दिया था. जब वह बंगाल से आई थीं, तब उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि भोजपुरी इंडस्ट्री एल्बम और फिल्म की दुनिया में बंटी हुई है. उन्होंने दोनों क्षेत्रों में काम किया और उनके गानों को दर्शकों का प्यार मिला. तृषाकर के मुताबिक उन्होंने इंडस्ट्री के लगभग सभी कलाकारों के साथ गाने किए हैं.
यह भी पढ़ें- पति-पत्नी शो का न्योता मिलते ही इमोशनल हुए पवन सिंह, बोले- मैं किसके साथ जाऊंगा?
पवन सिंह के स्वभाव पर क्या बोलीं तृषाकर?
पवन सिंह के स्वभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर तृषाकर मधु ने कहा कि वह थोड़े मूडी हैं और वह खुद भी कुछ ऐसी ही हैं. उन्होंने कहा कि जब इंडस्ट्री में कोई उनका साथ नहीं दे रहा था, तब पवन सिंह ने उनकी मदद की थी. एक्ट्रेस के मुताबिक किसी कलाकार की असली पहचान इसी बात से होती है कि मुश्किल वक्त में वह किसका साथ देता है. हालांकि, तृषाकर ने यह भी कहा कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें पवन सिंह ठीक कर लें तो उनसे बेहतर इंसान उन्हें नहीं लगता कि कोई होगा. उन्होंने पवन सिंह के साथ अपने अनुभव को सकारात्मक बताया.
नीलकमल सिंह के गानों को भी मिला प्यार
इंटरव्यू में तृषाकर से भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी पूछा गया. उन्होंने बताया कि मनोज, दिनेश, प्रवेश, चिंटू और रवि किशन जैसे कुछ दिग्गज कलाकारों को छोड़कर उन्होंने लगभग सभी के साथ गाने किए हैं.एक्ट्रेस ने राकेश मिश्रा के साथ अपने गाने 'राजा तानी जाईना बाहरिया' का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस गाने को काफी हाइप मिला और दर्शक इसे जानते हैं. इसके अलावा नीलकमल सिंह के साथ किए गए गानों को भी उन्होंने याद किया. तृषाकर ने कहा कि कलाकारों को दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही आगे बढ़ाता है.
यह भी पढ़ें- भोजपुरी इंडस्ट्री में सिर्फ पवन सिंह की वजह से टिकी हूं... एक्ट्रेस श्वेता महारा ने पावर स्टार को लेकर किया बड़ा खुलासा
'चंद्रकांता' फिल्म में यश मिश्रा के साथ आएंगी नजर
तृषाकर मधु ने बताया कि अब वह एल्बम के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में यश मिश्रा के अपोजिट फिल्म 'चंद्रकांता' की है. एक्ट्रेस के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर यश मिश्रा एंटरटेनमेंट पर रिलीज हो चुका है. वह फिलहाल मुंबई में हैं और फिल्म से जुड़े काम के सिलसिले में वहां आई थीं. इंटरव्यू के आखिर में तृषाकर ने दर्शकों से अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की. उन्होंने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से भी उन्हें काम देने की गुजारिश की. एक्ट्रेस ने कहा कि वह लगातार काम करना चाहती हैं और उनके साथ किसी तरह की पक्षपातपूर्ण स्थिति न हो. उन्होंने कहा कि वह पहले काफी कुछ झेल चुकी हैं और अब उनमें उतना झेलने की क्षमता नहीं है.
