लेटेस्ट न्यूज़

दिल प्यारा होता है या बेवकूफ...किसकी याद में अक्षरा ने पूछा ये सवाल? अब सोशल मीडिया पर पीछे पड़े लोग

भोजपुरी की मशहूर अदाकार अक्षरा सिंह ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.काले साड़ी में अक्षरा का लेटेस्ट लुक लोगों को दीवाना बना रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Akshara Singh News: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका एक नया सोशल मीडिया वीडियो है, जो अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में अक्षरा ने अपने फैंस से एक ऐसा सवाल पूछा है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. काले साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं अक्षरा ने अपने दिल की बात छेड़ते हुए अपने फैंस से एक सवाल पूछ डाला. इस सवाल के जवाब में फैंस ने मजेदार और भावुक कमेंट्स की बौछार कर दी.