लेटेस्ट न्यूज़

बंगाल चुनाव: टीएमसी के विरोध और कोर्ट की याचिका के बीच यूपी के IPS अजय पाल शर्मा का 'सख्त' पहरा

IPS Ajay Pal Sharma News: दक्षिण 24 परगना के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा बंगाल चुनाव में धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं. जानें जहांगीर खान के साथ हुए विवाद और उनकी कार्यशैली के बारे में.

ADVERTISEMENT

social share
google news

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक, दक्षिण 24 परगना में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी यूपी कैडर के तेजतर्रार IPS अजय पाल शर्मा के कंधों पर है. पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात अजय पाल शर्मा इस समय बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में चर्चा के केंद्र में हैं.