वोटिंग के बीच ममता बनर्जी के कैंडिडेट जहांगीर खान की सीट फाल्टा में हुआ लाठीचार्ज, क्यों चर्चा में है Falta Assembly Seat
Falta Assembly Seat Lathicharge Update: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में फाल्टा सीट पर केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया. जानें क्यों चर्चा में है अभिषेक बनर्जी के करीबी जहांगीर खान की यह सीट.
ADVERTISEMENT

Falta Assembly Seat Lathicharge Update
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान दक्षिण 24 परगना की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारी हंगामा और बवाल देखने को मिला है. वोटिंग के बीच यहां केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा लाठीचार्ज की खबर सामने आई है, जिसने चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा दिया है.