लेटेस्ट न्यूज़

Nikay Chunav 2023 : यूपी निकाय चुनाव की तारीख हुई तय, जानिए कब है आपके यहां चुनाव?

Nikay Chunav 2023 : यूपी निकाय चुनाव की तारीख हुई तय, जानिए कब है आपके यहां चुनाव?

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. निकाय चुनाव की तारिखों का ऐलान कर दिया गया है. यूपी चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को दो चरणों में कराया जाएगा. पहला चरण चार मई को तो दूसरे चरण का मतदान 11 मई को कराया जाएगा. वहीं चुनाव का रिजल्ट 13 मई को सामने आएगा. वहीं पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की तारिख 11 से 17 अप्रैल तक है तो वहीं दूसरे चरण के लिए नामांकन की तारिख 17 अप्रैल से 24 अप्रैत तक है. बता दें कि यूपी चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत आरक्षण से जुड़ी आपत्तियों के निस्तारण के बाद तारीखों का ऐलान किया है. इसी के साथ यूपी चुनाव ने आचार संहिता लागू करने की घोषणा भी कर दी गई है. पहले चरण में – सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी मंडल में होगा मदतान