स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ जिन बटुकों ने लगाए आरोप अब उनकी चौंकाने वाली मेडिकल रिपोर्ट आ गई सामने
Swami Avimukteshwaranand Case: प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी भिअमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बटुकों के यौन शोषण के मामले में मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में गंभीर संकेत मिलने की बात कही जा रही है. कोर्ट में पेश होने वाली इस रिपोर्ट के बाद केस में बड़ा मोड़ आ सकता है.
ADVERTISEMENT
Swami Avimukteshwaranand Case: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज नाबालिग बटुकों के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. पीड़ित नाबालिगों की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें गंभीर तथ्यों का उल्लेख बताया जा रहा है. यह रिपोर्ट गुरुवार को बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंपी गई और शुक्रवार को इसे कोर्ट में पेश किया जाना है. रिपोर्ट की सामग्री को लेकर प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मेडिकल निष्कर्षों ने मामले को और गंभीर बना दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेज हो सकती है.
