लेटेस्ट न्यूज़

मंडप छोड़, बारात लेकर स्मार्ट मीटर का विरोध करने DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा! बांदा का ये मामला चौंका देगा

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बढ़ते विवाद के बाद सीएम योगी ने तकनीकी समिति बनाई है.बांदा में बिजली कटने पर दूल्हे के डीएम दफ्तर पहुँचने के बाद सरकार ने नियमों में ढील दी है.

social share
google news

स्मार्ट मीटर की खामियों का सबसे हैरान करने वाला मामला बांदा से सामने आया. यहां कुलदीप नामक एक युवक की शादी की रस्में चल रही थीं, तभी अचानक बिजली का कनेक्शन कट गया. शादी के घर में अंधेरा छाने और कार्यक्रम बाधित होने के कारण दूल्हे को खुद शेरवानी पहनकर डीएम कार्यालय पहुंचने पर मजबूर होना पड़ा. कुलदीप का कहना था कि पुराने मीटर की जगह नया स्मार्ट मीटर लगते ही बिल कई गुना बढ़ गया और बिना सूचना दिए कनेक्शन काट दिया गया.