लेटेस्ट न्यूज़

Mainpuri Crime: बीजेपी नेता की राजनीतिक अदावत में गई 11 साल के बेटे की जान!

Mainpuri Crime: बीजेपी नेता की राजनीतिक अदावत में गई 11 साल के बेटे की जान!

ADVERTISEMENT

social share
google news

मैनपुरी में दबंगों ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली है. यहां पर बीजेपी जिला मंत्री के मासूम बेटे की दबंगों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है. दबंगों ने इस घटना को दहशत फैलाने के लिए अंजाम दिया है. मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय भागवत कथा के भंडारे के आयोजन में पहुंचे दबंगों द्वारा की गई फायरिंग से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. पिता का आरोप है नशेबाजी और दबंगई के चलते आरोपियों द्वारा फैलाई जा रही दहशत का विरोध करने पर उसके बच्चे की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है