लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची पुलिस पर महिला BJP विधायक ने दिखाया रौब

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur Tak) में BJP विधायक नीलिमा कटियार (Neelima Katiyar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल…

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur Tak) में BJP विधायक नीलिमा कटियार (Neelima Katiyar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह कानपुर पुलिस पर रौब झाड़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को विधायक नीलिमा कटियार ने खरी-खरी सुनाई.

कल्याणपुर इलाके में स्थित घर को लेकर मकानमालिक और किराएदार के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है. किराएदार कलावती मकान में रहती है और मालिक आजम से उनका घर छोड़ने को लेकर विवाद कोर्ट पहुंचा. कोर्ट के आदेश के बाद मकान मालिक घर खाली कराने पहुंचे.

कलावती का कहना है कि वह मकान में पिछले 80 सालों से रहती है, इसलिए उसे खाली नहीं करेंगी. वहीं मकान मालिक आजम का कहना है कि उन्होंने कोर्ट से केस जीत लिया है, इसलिए पुलिस की मौजूदगी में वह मकान खाली कराना चाहते हैं.

विवाद सुलझाने मौके पर पहुंची विधायक नीलिमा कटियार ने पुलिस ने कहा कि नोटिस देने के 24 घंटे बाद ही पुलिस कलवाती से मकान खाली करवाने के लिए पहुंच गई, जबकि कई मामलों में महीनों तक नोटिस पड़ रहती है और पुलिस उसपर एक्शन तक नहीं लेती है.

(पूरी खबर विस्तार से देखने के लिए ऊपर शेयर किए गए वीडियो को देखें.)

कानपुर: दबंगों ने युवक को मुर्गा बनाकर जमकर पीटा, Kanpur Tak पर जानिए पूरा मामला