लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: बीच सड़क पर बेटे ने लाठी से मां-बहन को बेरहमी से पीटा, Kanpur Tak पर देखें मामला

ADVERTISEMENT

कहते हैं कि बेटे के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पूजा मां की सेवा होती है, लेकिन कानपुर (Kanpur News) में एक बेटे ने बीच…

social share
Google CTA

कहते हैं कि बेटे के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पूजा मां की सेवा होती है, लेकिन कानपुर (Kanpur News) में एक बेटे ने बीच सड़क पर अपनी मां और बहन को बहुत बेरहमी से पीटा. घटना के दौरान देखते ही देखते वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई. भीड़ में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिख रहा मुन्ना नामक युवक अपने घर में दबंगई दिखाता है, जिसका मां और बहन विरोध करती हैं. किसी बात पर मंगलवार को मां-बहन की मुन्ना से बहस हो गई. इसके बाद मुन्ना ने लाठी लेकर अपनी बहन और मां दोनों को बीच सड़क पर ही मारना शुरू कर दिया.

हैरानी इस बात की है कि इस दौरान वहां खड़े दर्जनों लोग किसी फिल्म की तरह सीन देखते रहें, लेकिन किसी ने युवक को नहीं रोका. यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चकेरी थाने में मुन्ना की तलाश शुरू कर दी है.

वहीं चकेरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि इन लोगों की आपस में अक्सर लड़ाई होती है. इस बार वीडियो में मुन्ना मारपीट करते दिख रहा है, उसके खिलाफ मुकदर्मा दर्ज करना है, उसकी तलाश की जा रही है.

इस खबर की शुरुआत में शेयर किए गए Kanpur Tak के वीडियो पर क्लिक कर पूरी रिपोर्ट विस्तार से देखें.

Kanpur Tak: केडीए के इस कदम से रुकेगा लैंड स्कैम! KDA और IIT कानपुर में साइन हुआ MOU