लेटेस्ट न्यूज़

SP प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की फिसली जुबान, बोले- अखिलेश ने किसानों को तबाह कर दिया

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी (एसपी)…

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी (एसपी) पटेल समुदाय और किसानों को साधने में जुट गई है. जालौन में 10 अक्टूबर को एसपी की तरफ से आयोजित ‘किसान नौजवान पटेल यात्रा’ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनसभा को संबोधित किया.

जनसभा कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान नरेश उत्तम पटेल की जुबान फिसल गई. उन्होंने अपने ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को किसानों को तबाह करने वाला नेता बता दिया.

नरेश उत्तम पटेल ने कहा, “बीजेपी कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है. 45 साल कांग्रेस ने राज किया, किसानों को तबाह कर दिया. अब घड़ियाली आंसू बहाएंगे…किसानों को तबाह कर दिया हमारे नेता अखिलेश यादव जी ने.”

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर मीडिया से बातचीत करने के दौरान नरेश उत्तम पटेल ने कहा,

हमारे नेता अखिलेश यादव ने 2-2 करोड़ रुपये पीड़ित किसानों के परिजनों को देने की मांग की. सरकार नौकरी देने की बात कही. लेकिन बीजेपी उस पर पर्दा डाल रही है और कांग्रेस उस पर मरहम लगा रही है.

नरेश उत्तम पटेल, समाजवादी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष

जनसभा में एसपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में खेती करना अब घाटे का सौदा हो गया है.

उन्होंने कहा, “भारत एक कृषि प्रधान देश है लेकिन सरकार की गलत नीतियों के चलते देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. एक साल से ज्यादा देश के किसान धरने पर हैं, जिसमें कई किसान अपनी जान भी गंवा चुके हैं लेकिन सरकार की तानाशाही के चलते किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है.”

उन्होंने कहा कि किसान नौजवान पटेल यात्रा का उद्देश्य है कि किसानों को उनका हक मिल सके, यूपी के नौजवानों को रोजगार मिल सके, देश में लोग जागरूक हों और तानाशाही सरकार के विरुद्ध लामबंद हो.

(रिपोर्ट: अलीम सिद्दीकी, यूपी तक)

लखीमपुर खीरी हिंसा: जानिए SIT और आशीष मिश्रा के वकील ने कोर्ट में क्या-क्या दलीलें दीं?