लेटेस्ट न्यूज़

Brijbhushan vs Wrestler Protest : दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर हो गई तैयारी, ऐसे सबको रोका जा रहा है?

ADVERTISEMENT

Brijbhushan vs Wrestler Protest : दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर हो गई तैयारी, ऐसे सबको रोका जा रहा है?

social share
Google CTA

भारतीय किसान यूनियन ने रविवार यानी 28 मई को गाजीपुर बॉर्डर में पंचायत करने का फैसला किया है. यह पंचायत जंतर-मंतर पर गोंडा से सांसद बृजभूषण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में होगी. पहलवानों ने संसद तक मार्च करने का भी निर्णय लिया है. भारतीय किसान यूनियन ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा है कि जंतर-मंतर पर चल रहे देश के पदक वीर पहलवानों के समर्थन में विशाल महिला किसान महापंचायत का आयोजन दिल्ली में 28 मई को हो रहा है. इसलिए मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल की मासिक पंचायत 28 मई को दिल्ली यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर आयोजित की जाएगी. जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है.. वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी यूपी दिल्ली बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है…