लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में भी….तिरुपति बालाजी प्रसाद विवाद के बीच डिंपल यादव ने ये बोल सभी को चौंका दिया है

UP News: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव ने तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद विवाद पर बात करते हुए मथुरा-वृंदावन में प्रसाद को लेकर बड़ी बात बोली है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP News: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में चर्बी और मछली के तेल की मिलावट की खबर ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है. जब से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ये दावा किया है, तभी से हर कोई सकते में हैं. इस कांड ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाया है. मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार से लेकर दक्षिण के राजनीतिक दलों के बयान मामले में सामने आ रहे हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक को मामले में बयान देना पड़ा है.