लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर से शुरू हुई लव स्टोरी राजस्थान में आकर हुई मुकम्मल, IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने लिए सात फेरे

ADVERTISEMENT

आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शाही शादी. जोधपुर और बाड़मेर में हुए भव्य आयोजन, गोरखपुर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी. देखें खाकी के दिग्गजों की वेडिंग रिपोर्ट.

social share
Google CTA

प्रशासनिक गलियारों की सबसे चर्चित शादियों में से एक अब मुकम्मल हो गई है. दो प्रभावशाली आईपीएस अधिकारियों केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने शाही अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है. जोधपुर और बाड़मेर की वीरधरा पर हुआ यह विवाह किसी फिल्मी सेट से कम नहीं था, जहां परंपराओं के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला.