लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं सपा नेता विनय शंकर तिवारी जिन्हें लोन घोटाले में ED ने किया गिरफ्तार?

Who is Vinay Shankar Tiwari: सपा नेता विनय शंकर तिवारी, पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. चिल्लूपार से पूर्व विधायक विनय ने 2021 में बीएसपी छोड़कर सपा जॉइन की. जानें उनके राजनीतिक सफर और प्रभाव के बारे में.

ADVERTISEMENT

Vinay Shankar tiwari
Vinay Shankar tiwari
social share
Google CTA

Who is Vinay Shankar Tiwari: सपा नेता विनय शंकर तिवारी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक लोन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है. तिवारी पर आरोप है उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न क्लस्टर्स से लिए गए करोड़ों रुपये के लोन में भारी गड़बड़ी की है. इस मामले में ED ने उनके करीबी सहयोगी और गंगोत्री एंटरप्राइजेज के जनरल मैनेजर अजीत पांडे को भी हिरासत में लिया है. मालूम हो कि गुरुवार को ED ने गंगोत्री एंटरप्राइजेज से जुड़े लखनऊ और गोरखपुर समेत 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले, जिनसे लोन के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है.