UPTak Baithak Logo

देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमान की बहादुरी के किस्से सुनाए जा रहे थे तो अपना गम नहीं जब्त कर पाई पत्नी

UP News: देवरिया के रहने वाले कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. उनकी पत्नी स्मृति और मां को खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कीर्ति चक्र दिया. इस दौरान वहां का नजारा भावुक कर देने वाला था.

ADVERTISEMENT

Captain Anshuman Singh
Captain Anshuman Singh
social share
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर में हुए थे शहीद.

point

अपनी जान पर खेलकर बचाई थी कई जवानों की जान.

point

पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन थे.

UP News: 19 जुलाई 2023 के दिन देवरिया के कैप्टन अंशुमान सिंह ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया. पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर के कैप्टन अंशुमान सिंह अपने साथी जवानों की जान बचाते हुए शहीद हो गए. ये कैप्टन अंशुमान सिंह की वीरता और उनका जब्जा ही था कि उन्होंने 4 सैनिकों को मौत के मुंह से निकाल लिया. मगर वह खुद नहीं बच सके.