पान मसाले की बड़ी कंपनी के मालिक की बहू दीप्ति के साथ घर में क्या कुछ गलत हुआ? 2 तरह की बातें सामने आईं
UP News: पान मसाला बनाने वाली बड़ी कंपनी के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी. अब इस मामले को लेकर जहां मृतका के भाई ने कई बड़े आरोप लगाए हैं तो दूसरी तरफ वकील का भी बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: दिल्ली के वसंत विहार में एक बड़ी पान मसाला बनाने वाली कंपनी के मालिक की बहू ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी. बता दें कि कारोबारी कमल किशोर की बहू दीप्ति का शव चुनरी से लटका हुआ मिला. मौके पर पुलिस ने दीप्ति का कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया.