लेटेस्ट न्यूज़

2 मार्च 2013 को यूं हुआ DSP जिया उल हक का मर्डर! इनसाइड स्टोरी में जानिए राजा भैया का अब क्या होगा

साल 2013 में हुई डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड में कुंडा विधायक राजा भैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने डीएसपी जिया-उल-हक की हत्या के मामले की जांच CBI से कराने का आदेश दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

What is DSP Jia ul Haq Murder Case: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने डीएसपी जिया-उल-हक की हत्या के मामले की जांच CBI से कराने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि CBI इस हत्याकांड में राजा भैया की कथित भूमिका की जांच करे. जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की पीठ ने तीन महीने में मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है. ऐसे में आज जानिए क्या है डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड?