निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मात्मा की मौत का मामला क्या है, जिसमें लगा संजय निषाद और उनके बेटों पर गंभीर आरोप?
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के एक मंत्री और उनके बेटों पर गंभीर आरोप लगाए.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के एक मंत्री और उनके बेटों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने पोस्ट में दावा किया कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही थी. धर्मात्मा की मौत से उनके परिवार, समर्थकों और निषाद समाज में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है. धर्मात्मा ने लगाए फेसबुक पोस्ट में संजय निषाद पर गंभीर आरोप धर्मात्मा निषाद ने अपने अंतिम फेसबुक पोस्ट में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद और उनके बेटों—प्रवीण कुमार निषाद और ई. श्रवण कुमार निषाद पर प्रताड़ना और षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से मंत्री और उनके परिवार के सदस्य असहज महसूस कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें लगातार परेशान किया जाने लगा.