UP Weather: नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, झांसी... 48 घंटे में यूपी के इन शहरों में चलेगी भीषण लू
उत्तर प्रदेश को तपती और झुलसाती गर्मी से राहत मिलने की कोई हालिया उम्मीद नजर नहीं आ रही है. इस बीच आपदा National Disaster Alert Portal की तरफ से यूपी के कुछ शहरों के लिए अलर्ट मैसेज भेजे गए हैं. ये अलर्ट हीटवेव को लेकर है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश को तपती और झुलसाती गर्मी से राहत मिलने की कोई हालिया उम्मीद नजर नहीं आ रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह कहकर चिंता और बढ़ा दी है कि जून में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है. यानी जून में भी लोगों को गर्मी के सितम से दो-चार होना पड़ सकता है. इस बीच आपदा National Disaster Alert Portal की तरफ से यूपी के कुछ शहरों के लिए अलर्ट मैसेज भेजे गए हैं. ये अलर्ट हीटवेव को लेकर है.