महाकुंभ में ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ नारेबाजी करते इन युवकों की वजह से मची थी भगदड़? Fact Check में ये पता चला
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. वीडियो में कुछ लोग प्रयागराज महाकुंभ में अखिलेश यादव जिंदाबाद की नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इन्हीं लोगों की वजह से महाकुंभ में भगदड़ मची थी. अब इस वीडियो का हमने Fact Check किया है.
ADVERTISEMENT

Maha Kumbh
UP News: 28-29 जनवरी की रात प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. घटना के 16 घंटे बाद महाकुंभ प्रशासन ने बताया था कि संगम नोज में मची भगदड़ में 30 लोगों की जान गई थी तो वहीं 60 लोग घायल हुए थे. कुछ घंटे बाद ये भी सामने आया था कि महाकुंभ के झूंसी क्षेत्र में भी भगदड़ मची थी. चश्मदीदों का दावा था कि इसमें भी कई लोगों की जान चली गई थी. फिलहाल पुलिस भगदड़ की जांच कर रही है. मगर अब महाकुंभ में मची भगदड़ का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.