UP Weather forecast bulletin: अगले 48 घंटों में 2-3°C गिरेगा टेंप्रेचर, यूपी के मौसम को लेकर आया ये अपडेट
उत्तर प्रदेश मौसम का ताजा अपडेट: इटावा में सबसे बड़ी ठंड की दस्तक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.3°C नीचे. जानें अगले 2-3 दिनों में शीतलहर का असर और बचाव के उपाय.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश में अब ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है और अगले 48 घंटों में इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का असर बढ़ जाएगा. इसका सीधा प्रभाव उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों पर पड़ेगा.