लेटेस्ट न्यूज़

UP ki Sarkari Yojana: ब्रीड मल्टिप्लिकेशन फार्म के लिए मिलेंगे 2 करोड़ रुपये! ऐसे उठाएं फायदा

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत ब्रीड मल्टिप्लिकेशन फार्म योजना में 2 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इस योजना से किसान उच्च गुणवत्ता वाली देसी नस्लों का विकास कर सकते हैं और अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Breed Multiplication Farm
Breed Multiplication Farm
social share
google news

UP ki Sarkari Yojana: भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार ऐसी कई सरकारी योजना (UP Govt schemes) चलती है, जिसका फायदा उठाकर घर बैठे रोजगार हासिल किया जा सकता है. ऐसी ही एक योजना राष्ट्रीय गोकुल मिशन (Rashtriya Gokul Mission) के तहत भी चल रही है. इस योजना का नाम ब्रीड मल्टिप्लिकेशन फार्म यानी नस्ल वृद्धि फार्म योजना है. यह योजना कृषक और पशुपालन आधारित रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काफी बेहतर है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.