कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का काफिला हादसे का शिकार, प्रतापगढ़ के पास हुआ एक्सीडेंट
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक्सीडेंट प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर के करिहा बाजार के पास हुआ है.
ADVERTISEMENT

हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज कराते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद.
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक्सीडेंट प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर के करिहा बाजार के पास हुआ है. इस सड़क हादसे में काफिले की कई गाड़ियां छतिग्रस्त हो गई हैं.मंत्री को चेकअप के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मंत्री को मामूली चोटें आई हैं.