यूपी में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट... योगी सरकार उठा रही है ये सारे स्टेप्स, जान लीजिए
उत्तर प्रदेश में H5 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के खतरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath file pic.
उत्तर प्रदेश में H5 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के संभावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी चिड़ियाघरों, पक्षी अभयारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, आर्द्रभूमियों और गौशालाओं में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं. बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने इस संक्रामक रोग को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का तत्काल और कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया.
