ये हैं उत्तर प्रदेश के 19 अमृत रेलवे स्टेशन, इनकी पूरी लिस्ट और क्या बदला उसका वीडियो देखिए
उत्तर प्रदेश के 19 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों में हुए बड़े बदलाव, जानिए पूरी लिस्ट और क्या-क्या सुविधाएं बढ़ीं, वीडियो में देखें पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Amrit Bharat Railway Stations
उत्तर प्रदेश के रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को देशभर के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित 103 पुनर्विकसित ‘अमृत स्टेशन’ का उद्घाटन करेंगे. इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए और आधुनिक रूप में विकसित किया गया है. इस योजना का उद्देश्य भारतीय रेलवे स्टेशनों को न सिर्फ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, बल्कि उनकी वास्तुकला में क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान को भी समाहित करना है.
