UP Weather Update: 15 जनवरी की वेदर रिपोर्ट- यूपी के इन 20 जिलों में अलर्ट जारी, देखें अपडेट
UP Weather Update: यूपी वेदर अपडेट 15 जनवरी- सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद समेत कई जिलों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तराई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गलन और कोहरे का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने आज यानी 15 जनवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी दी है. कोहरे की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
यहां छाएगा 'घना से बहुत घना' कोहरा (ऑरेंज अलर्ट)
इन जिलों में 15 जनवरी की सुबह विजिबिलिटी शून्य के करीब रहने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है:
सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाके.
यह भी पढ़ें...

इन जिलों में भी घना कोहरा रहेगा प्रभावी (ऑरेंज अलर्ट)
तराई और मध्य उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भी घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट बरकरार रखा गया है:
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कोहरे की चादर इतनी मोटी होगी कि दिन के समय भी सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पाएंगी, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे कोहरे के दौरान वाहनों का प्रयोग करते समय फॉग लाइट का उपयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.










