UP Weather Update: साइक्लोन की वजह से यूपी में बदलने जा रहा मौसम! इन 44 जिलों में IMD ने जारी किया बिजली गिरने, तूफान का अलर्ट
UP Weather Update: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश का क्या कारण है? जानें मौसम वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की क्या वजह बताई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इन दिनों रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है. इस बारिश के पीछे का वैज्ञानिक कारण काफी दिलचस्प है. दरअसल, मध्य पाकिस्तान पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) और हरियाणा तक फैली एक द्रोणी (ट्रफ लाइन) की वजह से अरब सागर से नम हवाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड तक पहुंच रही हैं. ये नम हवाएं एक पश्चिमी विक्षोभ से मिलकर बारिश का कारण बन रही हैं. इस मौसमी बदलाव का असर खासकर प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में देखा जा रहा है. इसी के चलते मौसम विभाग ने आज यानी 3 जून को 40 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.