लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी के इन 5 जिलों में 31 अक्टूबर को होगी मूसलाधार बारिश... 15+ में बिजली गिरने का अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में बेमौसम बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है. 31 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. देखें किन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर अब साफ दिखने लगा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के लिए एक बड़ा और गंभीर अपडेट जारी किया है. 31 अक्टूबर से 1 नवंबर की सुबह तक पूर्वांचल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही लगभग 20 जिलों में बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अलर्ट है. लोगों से सतर्क रहने और बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है.