UP Weather Update: यूपी में बारिश, कोहरा और विजिबिलिटी को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये ताजा अपडेट
UP Weather Update: यूपी में मौसम को लेकर IMD ने अपने ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा.
ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन अब सुबह के समय कोहरे का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी छह दिनों (3 दिसंबर से 8 दिसंबर 2025) तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.