UP Weather Update: यूपी में 22 मार्च को भी बरसेंगे मेघ... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: 22 मार्च को वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट. 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं. जानें मौसम का पूरा हाल.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई बेल्ट के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 मार्च की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बिगड़ा रहेगा. इस दौरान न केवल बारिश की संभावना है, बल्कि बिजली गिरने (वज्रपात) और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है.