UP Weather Update: छोटी दिवाली पर कैसा रहेगा यूपी का मौसम? IMD ने दिया ये लेटेस्ट अपडेट
Weather Updates of UP: जानें कि 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम। क्या बारिश की संभावना है? पढ़ें पूरा पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
Uttar Pradesh Weather Update: इस साल छोटी दिवाली पर 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिस्थितियों के कारण उत्तर और पूर्वी भारत में तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का अनुभव हो सकता है.