लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में ठंड की दस्तक, नोएडा समेत कई शहरों में छाया सीजन का पहला कोहरा, अब ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो चुकी है, घना कोहरा छाने से प्रदेश के कई हिस्सों में दृश्यता कम हो गई है. आज यूपी के प्रमुख शहरों में तापमान की जानकारी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है और इसके साथ ही सीजन का पहला घना कोहरा भी छा गया है. आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और दृश्यता बहुत कम हो गई. खासकर लखनऊ, कानपुर, नोएडा, मेरठ, आगरा, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहरों में कोहरे का असर ज्यादा देखा गया.