लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Today: आगरा से लेकर वाराणसी तक आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें लिस्ट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के मौसम ने अब करवट ले ली है. आपको बता दें कि सूबे के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के मौसम ने अब करवट ले ली है. आपको बता दें कि सूबे के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है. वहीं, इस बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. पिछले दिनों लखनऊ और बाराबंकी समेत कई जिलों में जमकर हुई बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति बन गई है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.