लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: 15 अगस्त के बाद भी बारिश…IMD ने मौसम को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें वेदर अपडेट

UP Weather: यूपी में पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, उससे एक बात साफ है कि यूपी में मॉनसून फिर एक्टिव हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग यानी आईएमडी ने एक बार फिर यूपी में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ उन्होंने बता दिया है कि 15 अगस्त से पहले और उसके बाद यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

UP weather update
UP weather update
social share
google news

UP Weather IMD Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से यूपी में बारिश बनी हुई है, वह इसी तरफ इशारा कर रहा है. लगातार यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग लगातार उत्तर प्रदेश को लेकर बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है. पिछले करीब 5 दिन की बात की जाए तो शायद ही यूपी का ऐसा कोई गांव, कस्बा या शहर हो, जहां वर्षा नहीं हुई हो. हर तरफ आसमान में बादल छाए हुए हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.